होशंगाबाद– राष्ट्रीय राजमार्ग ६९ से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है l जहाँ पवारखेड़ा और व्यावरा के बीच में एक ट्रक और फार्चुनर गाडी की भिड़ंत हो गयी है l भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि फार्चुनर गाडी में सवार रवि राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य शैलेश राजपूत ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया l

              जानकारी के अनुसार यह दोनों युवक फार्चुनर गाडी से इटारसी की तरफ जा रहे थे और विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से इनकी भिड़ंत हो गई l टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने आगे आकर मदद की और घायल शैलेश राजपूत को गाडी से बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुँचाया l जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है l दोनों के शव पीएम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं l हादसे के बाद ट्रक ड्रायवर और क्लीनर फरार हो गए हैं l