गोपालगंज - जिले के सासामूसा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से कुछ सशस्त्र बदमाशों ने बारह लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है । घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कट्टा लहराते हुए वहां से रफूचक्कर हो गए। एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तहकीकात शुरू कर दी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लुटेरे दोपहर करीब एक बजे बैंक की शाखा में घुस गए। फिर हथियार का भय दिखा कर बैंक कर्मियों को बंधक बनाते हुए कैश काउंटर से रुपए लूट कर वहां से फरार हो गए।
बैंक के मैनेजर ने बताया कि लुटेरों ने अपना चेहरा ढंक रखा था।एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है। दिन दहाड़े बैंक लूटने की घटना से सासामूसा बाजार में दहशत का माहौल है।