चीन में नए-नए आविष्कार होते रहते हैं l अब चीन ने एक ऐसी सड़क का निर्माण किया है, जिस पर वाहनों के चलने से बिजली पैदा होगी l इस बिजली का उपयोग इंडस्ट्रीज को संचालित करने के साथ ही अन्य कामों में किया जा सकेगा l इतना ही नहीं इस हाइवे के जरिए सर्दियों के मौसम में जमी बर्फ को पिघलाया जा सकेगा. यह अपनी तरह का पहला हाइवे है l
दरअसल चीन ने दुनिया के पहले सोलर हाईवे का निर्माण किया है l एक किलोमीटर लंबाई वाला यह सोलर हाइवे बिजली उत्पादन करेगा l अब आने वाले दिनों में सरकार की योजना है कि यह हाइवे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी चार्ज करेगा l ईस्टर्न चाइना में शेनडॉन्ग प्रॉविंस की राजधानी जिनान में बने इस हाईवे का टेस्टिंग के लिए खोल दिया गया है l जानकारी के अनुसार हाइवे के एक तरफ सोलर पैनल लगाए गए हैं l सोलर हाइवे को तीन लेयर में तैयार किया गया है l इसमें ट्रैंसलूसंट कॉन्क्रीट, सिलिकॉन पैनल और इंसुलेशन की लेयर लगाई गई हैं l चीनी मीडिया ने दावा किया है कि इस हाइवे के जरिए एक साल में 10 मिलियन यानी 1 करोड़ किलोवॉट बिजली पैदा की जा सकेगी l