खिलचीपुर: मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत एकीकृत महिला एवं बाल विकास द्वारा कुपोषण को खत्म करने के तमाम तरीके अपनाए जा रहे हैं l प्राप्त जानकारी के मुताबिक संजीवनी अभियान के तहत जिला कलेक्टर श्री शर्मा ने स्वयं 5 कुपोषित बच्चों को गोद लिया है l वहीं जिले के पुलिस कप्तान सिमला प्रसाद ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए अपने मातहतों को प्रेरित किया l जानकारी में आया कि पुलिस थाना भोजपुर के स्टाफ द्वारा ग्राम सेमली कला के 5 कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया l गोद लिए गए बच्चों में 4 बेटियां और 1 बेटा हैं l

              कुपोषण का दंश झेल रहे बेचारे बच्चों को थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर द्वारा अविनाश और किरण को गोद लिया l एवं ASI धुर्वे ने राधा को और ASI ठाकुर ने करीना को एवं  प्रधान आरक्षक बदन सिंह भदोरिया ने  ममता को गोद लेकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है l थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास विभाग की सीडीपीओ वंदना देवहारी के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति शर्मा वंदना शर्मा एवं सुमन परिहार और कुपोषित बच्चों की पालक गण मौजूद रहे l