जीरापुरः - जगतगुरु शंकराचार्य के एकात्मवाद के सिद्धांत को बताते हुऐ मुख्य वक्ता सन्त श्री 108 राधे राधे महाराज ने कहा कि एकात्मभाव सेवा से ही प्रकट होता है l इसी उदेश्य को लेकर औकारेश्वर में जगतगुरु भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की जावेगी, क्योंकि भगवान आदि गुरू शंकराचार्य के एकात्मभाव को जन जन तक पहुंचना है l
एकात्म यात्रा में गुजरात सहित कई क्षेत्रिय संत भी मौजूद रहे l यात्रा का नगर में कई जगहों पर भव्य स्वागत हुआ, यात्रा का ब्लाक कांग्रेस व मुस्लिम समुदाय ने भी जोर-शोर से स्वागत किया l छापीहेडा नाका से महिलाएं कलश लेकर कतार बनाकर आगे-आगे चल रही थी l युवा वर्ग मोटरसाईकल पर सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे lभाजपा विधायक हजारी लाल दांगी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता जोश के साथ यात्रा मे चल रहे थे l पुरानी कृषि उपच मण्डी में सभा के बाद यात्रा खिलचीपुर के लिए रवाना हुई l यात्रा में भारी संख्या में महिला, पुरुष बच्चे व संत समाज शामिल हुए l