माचलपुर :- माचलपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बांगपुरा-गोरियाखेड़ा मार्ग पर एक मारुती वेन में कुछ लोग अवैध शराब ले जा रहे हैं l मुखबिर की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मारुती वेन को रोकने की कोशिश की परन्तु मारुती रुकने की बजाये और तेज़ गति से भागने लगी जिसका थाना प्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीछा किया और आगे जाकर पकड़ लिया l चेक करने पर मारुती वेन में ७ पेटी शराब, मात्रा ६३ लीटर, जिसकी कीमत १७५०० के लगभग है, पाई गई l
मारुती में दो लोग थे जिसमे से एक बिहारी नाम का आरोपी अँधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला और दुसरे को जिसका नाम रामप्रसाद आत्मज पुरसिंह निवासी पदमपुरा है, उसको पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है l पुलिस ने मारुती वेन को भी जब्त कर लिया है जिसका नंबर एमपी ३९ बीबी ११०२ है l उक्त कार्यवाही में अजय भाटिया, एल एस भाटी, एस के लिटोरिया, आशोक यादव,चेतन चौहान, नवीन जाट, रामकृष्ण परमार, रामसेवक, नीरज रघुवंशी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा ।