मुंबई– मुंबई के लोअर परेल इलाके में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई l कमला मिल्स कंपाउंड के मोजो बिस्ट्रो लाउंज में लगी आग से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं l मरने वालों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं l
आग की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां और छह वाटर टैंकर मौके पर पहुंचे l टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया l हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है l कमला मिल्स कंपाउंड में कई रेस्टोरेंट और पब हैं l जानकारी के मुताबिक, यहां एक बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर बने रेस्टोरेंट में रात करीब 12:30 आग लगी l उस दौरान कई लोग वहां मौजूद थे l जानकारी के मुताबिक. मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है l
मुंबई - कमला मिल्स कंपाउंड में भीषण आग से १४ लोगों की मौत, कईयों के घायल होने की खबर