गोरखपुर-   पुलिस ने मोबाइल चोरों के गिरोह को गिरफ्तार किया है l इन चोरों से जब चोरी का कारण पूछा गया तो जवाब सुन पुलिस भी हैरत में पड़ गई l इन चोरों के अनुसार वो अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं l पुलिस ने इस शातिर गैंग के सरगना इमरान घोषी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है l इनके पास से लूटके चार मोबाइल और एक बाइक मिली हैl

              एसपी सिटी ने मीडिया को बताया है कि दरअसल अपने महंगे शौक को पूरा करने को लेकर नई उम्र के ये बदमाश मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे l इन दिनों शाहपुर और गोरखनाथ थाना क्षेत्र में बदमाश लगातार मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे l ऐसे में सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह की अगुवाई में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीमबनाई  गयी थी l जिस पर शाहपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हड़हवा फाटक इलाके से बदमाशों की गिरफ्तारी की है l