रेहटी -  शासकीय माध्यमिक शाला बोरदी का एक छात्र-छात्राओं का दल आस-पास की खोज यात्रा के दौरान प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रूद्रधाम रमगड़ा पहुंचा । जिसमें छात्र-छात्राओं व शिक्षकगणों द्वारा धार्मिक क्षेत्र का भ्रमण करते समय बजरंगगिरी महाराज द्वारा निर्मित रूद्रधाम रमगड़ा में मंदिर निर्माण तथा उसके इतिहास की जानकारी ली गई । छात्रों को इस प्रसिद्ध क्षेत्र में महा शिवरात्रि के समय होने वाले यज्ञ के विषय में बताया गया ।

          जहां बजरंगिरी महाराज ने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन में सफलता प्राप्त करने के  महत्वपूर्ण टिप्स दिए । शिक्षा के साथ-साथ गुणवत्तायुक्त संस्कार की भी महत्ता बताई गई । इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मनोरमा जानपुरे, मोहनलाल यादव, दीपमाला शुक्ला, राजेश विश्वकर्मा, निखलेश चौहान, कपिल मीणा आदि उपस्थित रहे।