रेहटी-     मप्र के लोक निर्माण मंत्री और प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह के प्रभार वाले जिले सीहोर की रेहटी तहसील के ग्राम मांजरकुई में २०० मी सडक़ मार्ग ८ वर्षों से कीचडय़ुक्त है। गंदा पानी सडक़ पर बहने के कारण इस सीसी सडक़ पर चलना मुश्किल हो गया है। क्योंकि सडक़ के दोनो ओर गंदा पानी भरा हुआ है और सडक़ पर कीचड़ फैला हुआ है। इसी सड़क से होकर रोज कई वाहन गुजरते हैं l  आये दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं l प्रतिदिन कोई न कोई बाईक चालक इस २०० मीटर सडक़ में दुर्घटना का शिकार हो रहा है ।

           ऐसा नही है कि लोनिवि की मांजरकुई ही ऐसी एकमात्र सडक़ है, जहां सडक़ पर पानी बह रहा है l ऐसे ही हालात १५ वर्षों से लोक निर्माण विभाग की सडक़ नीलकछार, गांजित आंवलीघाट के ग्राम मुर्राह में भी निर्मित है। जहां १ हजार मीटर सड़क के दोनो ओर नाली नही होने से बीच सडक़ पर पानी बहता है और पूरा सडक़ मार्ग कीचडय़ुक्त हो गया है। यहां भी आए दिन सडक़ दुर्घटनाएं कीचड़पानी के कारण हो रही है।

          ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते इन दोनो गाँवो की समस्या हल नही हो सकी है। और ऐसे ही हालात सड़क पर कीचड़ होने से ग्राम सगोनिया में भी निर्मित हो गए हैं। यह तीनों सडक़ मार्ग लोनिवि के हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नही दे रहे हैं। 

ग्राम पंचायत कई बार लोनिवि को समस्या से अवगत करा चुकी है। लेकिन कोई अधिकारी समस्या हल करने को तैयार नही है। 

 लखनलाल, सचिव, ग्राम पंचायत सगोनिया, मालीबायां