माचलपुर - भारतीय किसान संघ द्वारा गुरुवार को अपने सदस्यता अभियान की शुरुवात ग्राम भगोरा से की गई l इस मौके पर गांव के कई किसानों ने सदस्यता ली l ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ द्वारा 25 दिसम्बर से 15 जनवरी तक त्रिवर्षीय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है । संघठन ने जीरापुर तहसील में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है l जिसकी पूर्ति के लिये संघ के सभी पदाधिकरोयों द्वारा किसानों के हित मे लड़ने वाले जुझारू लोगो को ही सदस्य बनाया जावेगा l जिससे किसानों के हितों की लड़ाई जारी रह सके l उक्त आशय की जानकारी शिवनारायण दांगी ने दी ।
माचलपुर- भारतीय किसान संघ द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया