भोपाल -  कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह द्वारा भाजपा विधायक पारुल साहू पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा के कई नेता पारुल साहू के समर्थन में उतर आए है, और जमकर कांग्रेस पर हमला बोल रहे है। एक बार फिर पारुल साहू ने कांग्रेस पर सवाल उठाये है। 

            बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक पारुल साहू ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला । अपने को दारु वाली कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए पारुल साहू ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके और उसके बाद हमसे बात करे l उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि गोविन्द सिंह पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए l