पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के परिवार के साथ की गई बदसलूकी को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है l विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे पर संसद में बयान दिया है l उन्होंने अपने बयान में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि कुलभूषण जाधव से उसके परिवार की मुलाकात राजनयिक कोशिशों के तहत हुई है l परन्तु मुलाकात में जाधव के परिवार के साथ जिस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किया गया है, उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं l

            पाकिस्तान ने जाधव की माँ और पत्नी के कपड़े उतरवाए और पाकिस्तानी मीडिया को उनके नजदीक आने दिया यह हमारी शर्तों के खिलाफ था l उन दोनों के चूड़ियाँ, बिंदी, मंगल सूत्र तक उतरवा लिए गए l उनकी जूतियाँ भी पकिस्तान ने उतरवाकर रख ली l हो सकता है पाकिस्तान अब उनमे कोई फर्जी चिप प्लांट करने की नापाक करतूत करे l पाकिस्तान के द्वारा जाधव के परिवार के साथ किया गया व्यवहार, अपमान की पराकाष्ठा है l इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोर शोर से उठाया जायेगा l 

             अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भी पाकिस्तान के इस अमानवीय व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की है और इसे मानवाधिकार के नियमों का उल्लंघन बताया l अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी ने जाधव के परिवार से किये गए अमानवीय व्यवहार पर पाकिस्तान को धिक्कारा है l उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब करना चाहिए l