होशंगाबाद - आखिर इस लाचारी और बेबसी की वजह चाहे जो भी हो लेकिन संसार के समस्त जीवों को आश्रय देने वाली मानव जाति ने फिर से एक सराहनीय कार्य कर दिखाया है l बीमार गधे की बिगड़ती हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा उसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है l दरअसल वाकया इंदिरा कांप्लेक्स के बाजू वाली कुम्हार गली का है l सदियों से कुम्हारों की स्वार्थ पूर्ति करने वाला एक बेजुबान गधा पिछले 4 दिनों से बेबस होकर बेसुध मरणासन्न जैसे हालत में अपने मालिक को तिल-तिल कर कोस रहा है l
हालांकि स्थानीय महानुभावों के द्वारा बेजुबान का ख्याल रखा जा रहा है l जबकि इस स्वाभिमानी बेजुबां के दर्द से भली भांति वाकिफ़ मालिकाना हक जताने वाले उसके इर्द-गिर्द घूम रहे हैं l परंतु अब तक मदद के लिए सामने आने से पीछे हट रहे है l आए दिन नगर में हो रहे बेजुबान जानवरों पर अत्याचार को लेकर स्थानीय प्रशासन भी ठीक इसी तरह बेसुध है l मामले को लेकर कुछ एक जागरुक नागरिकों के द्वारा नगर पालिका एवं पशु चिकित्सकों को लगातार इस बात की जानकारी दी जा रही है l लेकिन आधिकारिक तौर से अब तक किसी ने इस बेजुबान की खबर नहीं ली है l
यह अपने आप में विचारणीय प्रश्न है ? बद से बदतर हो चले हालात के मुताबिक देखने में आया कि लावारिस और आवारा किस्म के जानवरों को नगरपालिका ने खुलेआम घूमने की छूट दे रखी है l शहर में लागू तमाम योजनाओं को लेकर केवल खानापूर्ति की जा रही है l