राजगढ़/तलेंन - आद्य गुरु शंकराचार्य की एकात्म यात्रा जो 19 दिसम्बर को उज्जैन से शुरु हुई थी, जिसने कन्नौद होते हुए राजगढ़ जिले के बावडी खेड़ा से राजगढ़ में प्रवेश किया। इस यात्रा का उद्देश्य आद्य गुरु शंकराचार्य की ओमकारेश्वर में बनने वाली 108 फिट ऊंची अष्ट धातु की प्रतिमा के लिये धातु संग्रहण के लिये किया गया है ।राजगढ़ जिले की बावड़ीखेड़ा से इस यात्रा का प्रवेश होने पर बावड़ी खेड़ा में भव्य स्वागत किया गया l उसके पश्चात मोटरसाइकिल रैली के साथ, गायत्री मंदिर से कलश यात्रा को साथ मे लेकर तलेन नगर में प्रवेश किया गया ।एकात्म यात्रा का नगर में प्रवेश होते ही जगह-जगह पुष्प वर्षा, आतिशबाजी, ढोल-धमाकों के साथ स्वागत किया गया ।
मंच पर सर्व प्रथम ध्वज व आद्य गुरु शंकराचार्य की चरण पादुका स्थपित की गई, उसके पश्यात इस यात्रा के नेतृत्व करता स्वामी परमात्मा नंद सरस्वती महराज गुजरात द्वारा आद्य गुर शंकराचार्य के चित्र में पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इसके पश्चात समस्त ग्राम पंचायतों से आये कलशों का पूजन किया गया। इसके बाद साधु संतों का पुष्प माला से स्वागत किया गया l जिलाधीश महोदय राजगढ़ सुरेश आर्य, यात्रा प्रभारी तपन जी भौमिक, रघुनंदन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बद्री लाल यादव, विधायक अमरसिंह यादव, पूर्व विधायक मोहन शर्मा, विधायक गिरीश भंडारी, पूर्व विधायक गौतम टेटवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा, सांसद प्रतिनधि कैलाश यादव, विधायक प्रतिनधि संजय भट्टर, मंडल अध्यक्ष बद्री लाल चौहान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनधि पिंटू पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद पालीवाल, पूर्व न प अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव, राधा रमन तिवारी, मनोज यादव, वकील एवं नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रतिनधि राईस आगा, पार्षदों में रमेश यादव, श्याम वत्रे, अवध उपाधयाय, श्री मति काजल, अशोक सोनी, मोहन जाटव, जयराम अहिरवार, दिनेश यादव, कमल यादव, रमेश वर्मा, तेजसिंह कुशवाह, एल्डर मेंन राधेशयम यादव, आजाद वंशकार ने शाल व श्री फल से साधु संतों का स्वगात किया ।
स्वागत पश्चात जिलाधीश कर्म वीर शर्मा ने स्वगात भाषण दिया इस यात्रा के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी l खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष सुरेश आर्य ने भी संबोधित किया ।इस यात्रा में उद्धबोधन अवध बिहारी दास जी महाराज श्री कृष्ण मंदिर पचोर व स्वामी परमात्मा नंद सरस्वती गुजरात ने दिया l कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा सत्यम व आभार व शपथ रघुनंदन शर्मा ने किया ।कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, गायत्री परिवार, ए बी वी पी ,सुंदर कांड समिति मन कामनेश्वर भजन मंडली रहे l कार्यक्रम पश्चात भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष प्रमोद माहेश्वरी के नेतृत्व में प्रसादी वितरण किया गया।