पचमढ़ी - होशंगाबाद के पचमढ़ी में पचमढ़ी महोत्सव का पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी द्वारा फीता काटकर रंगारंग शुभारम्भ किया गया l इस अवसर पर उन्होंने सभी पर्यटकों, दर्शकों, एवं कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवता का दर्जा दिया गया है l उन्होंने कहा कि यहाँ सभी अतिथियों का स्वागत कर वह खुद को गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं l उन्होंने कहा की पचमढ़ी में जड़ी बूटियों का भण्डार है l यहाँ टाइगर भी मिलते हैं l पचमढ़ी के लोग एकता और भाईचारे के लिए जाने जाते हैं l उन्होंने कहा कि आज भी में दर्शक हूँ और दर्शक बनकर ही कार्यक्रम देखूँगा l
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पचमढ़ी में आये हुए सभी अतिथि देवता तुल्य हैं l इन अतिथियों के लिए ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है l कलेक्टर ने कहा की पचमढ़ी के लोग अतिथियों का पलक बिछाकर स्वागत करते हैं l
इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक अरविन्द सक्सेना ने बताया कि पचमढ़ी महोत्सव के दौरान शानदार प्रस्तुतियों की तैयारी की गई है l उन्होंने कहा की सभी कार्यक्रम मनोरंजक होंगे और सभी पर्यटक इसका लुत्फ़ उठाएंगे l
इस अवसर पर वंदना श्री के दल ने भगवान् श्रीकृष्ण की लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति दी l जिसकी सभी पर्यटकों ने तारीफ़ की और कलाकारों की हौसलाअफजाई की l
इस अवसर पर पिपरिया कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष दिनेश पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति अर्चना अनिल साहू, अधिवक्ता संजय लेडवानी ,अन्त्योदय समिति के सदस्य संपत मूंदड़ा, पार्षद संतोष जैन, एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी, और बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारीगण एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे l