माचलपुर : - बीते करीब साढ़े तीन दशक में नगर पंचायत में कई परिषदें, जनता को प्रतिदिन पानी मुहैया करवाने के वादे के साथ चुनकर आई और चली गई, लेकिन नगर के पेयजल संकट का स्थाई समाधान नही हो पाया ।आज भी नगर की जनता को नगर पंचायत चार दिन में एक बार पेयजलापूर्ति कर रही है l जो आने वाले जनवरी-फरवरी माह में एक सप्ताह के अंतराल तक पहुँच सकता है l इस स्थति को देखते हुये अगर प्रशासन समय रहते सजग नही हुआ तो गर्मी के मौसम में पेयजल संकट विकराल रूप धारण करते हुये नगर की जनता को बून्द-बून्द पानी के लिए दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर कर देगा ।

कुँआ बावड़ी ओर ट्यूबबेल में पानी पहुंचा पाताल में

नगर परिषद जिन पेयजल स्रोतों से नगरवासियो को पानी मुहैया करवाती है वे दिन प्रतिदिन दम तोड़ते जा रहे है । प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के प्राचीन बड़े तालाब में स्थित कुँआ केवड़ा बावड़ी के पास स्थित ट्यूबवेल,भूतियाबे बांध पर बने कुए के जलस्तर ने दिसम्बर माह के अंत मे दम तोड़ दिया है । वही दूसरी ओर गोघटपुर बांध में अभी कुछ पानी है, लेकिन वहां पर बिजली नही मिल पाती है ऐसी परिस्थति में नगर की पेयजल सप्लाई दिन पर दिन बिगड़ रही है ।

बिना कार्ययोजना के चल रहे कार्य

नगर की पेयजल व्यवस्था को सुद्रढ़ करने और प्रतिदिन पेयजलापूर्ति के नाम पर दस वर्ष पूर्व नगर में 2 करोड़ 66 लाख की लागत से जल आवर्धन योजना के नाम पर पूरे नगर में नवीन पाईप लाईन बिछाई गई थीं एवं पानी की टंकी बनाई गई थी, जो आज भी बेहतर है । बावजूद इसके वर्तमान में नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजनांतर्गत करीब 5 करोड़ की लागत से दोबारा नवीन पाईप लाईन शहर की अच्छी सड़को को खोदकर, बिछाई जा रही हैं l डोब बांध पर फिल्टर प्लांट लगाया जा रहा है जिसका कोई औचित्य नही दिखाई दे रहा, क्योकि उक्त बांध में दिसम्बर माह के अंतिम दिनों में पानी की स्थति बिगड़ने लगी है क्यो की इस बांध से जल संसाधन विभाग ने किसानों की सिचाई नहर बना रखी है जिसके कारण बांध में इतना पानी शेष नही रहेगा की जनता को पूरे गर्मी के मौसम में पेयजल उपलब्ध कराया जा सके l 

इनका कहना है 

अल्प वर्षा के चलते नगर परिषद के सभी पेयजल स्रोत दम तोड़ते दिखाई दे रहे हैं ,नगर वासियो को पिछले वर्ष की भांति परिवहन कर पेयजल सप्लाई किया जावेगा l रही बात फिल्टर प्लांट ओर पाईप लाईन की तो जब कुंडलिया डेम से आने वाली नहर का पानी इसमें डलेगा तो इस योजना की उपयोगिता बढ़ जावेगी ।

कन्हैयालाल वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष