फरीदाबाद - सरकारों के महिला सुरक्षा, जेल सुरक्षा आदि के नाम पर खुद को महिमामंडित करने वाले दावों की पोल खोलता एक सनसनीखेज मामला सामने आया है l फरीदाबाद की नीमका जेल से मानवता को शर्मसार और पुलिस प्रशासन को कलंकित करने वाली खबर आ रही है, जहाँ जेल में बंद अपने देवर से मिलने आई एक महिला को जबरदस्ती पकड़कर एक पुलिसवाले ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है l
जेल से बाहर आकर महिला ने लोगों को इस बारे में बताया l महिला के अनुसार वह अपने देवर से मिलने नीमका जेल गई थी l मुलाकात के दौरान उसके देवर ने पुलिसवालों से कहा कि यह मेरी भाभी हैं यह जब भी आये तो थोडा ख्याल रखना l
मुलाकात के बाद पुलिसवाले ने महिला को बीच में ही रोक लिया और कहा कि मै एक नंबर दे रहा हूँ जिससे तुम्हारी देवर से रोज बात हो जाया करेगी l नंबर देने के बहाने वह उसे एक तरफ ले गया और वहां उसको जबरदस्ती पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया l
अब सवाल यह उठता है कि जेल जैसी जगह जो हमेशा गहन निगरानी में रहती है, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के बंदोबस्त रहते हैं, उसके बाद एक रक्षक ही भक्षक बनकर इस प्रकार की शर्मनाक घटना को अंजाम देता है यह बहुत ही गंभीर मामला है l इसका जिम्मेदार आखिर कौन ?