नीमच - नीमच में एक शादी समारोह में उस वक्त लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब दूल्हे ने सात फेरों के बाद आठवां फेरा लेना शुरू कर दिया l वहां उपस्थित सभी लोग दूल्हे की तरफ आश्चर्य से देखने लगे l तभी दूल्हे ने बताया कि यह आठवां फेरा दहेज़ के खिलाफ लिया जा रहा है l यह जानकार सभी लोगों ने दूल्हे की नई सोच और समझ की तारीफ की l
दरअसल नीमच निवासी मोहनलाल प्रजापति की बेटी हिना की शादी गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले कुलदीप प्रजापति से हो रही थी l इसी दौरान जब ७ फेरे पूरे हो गए तो दूल्हे ने अपने परिवार को एवं दुल्हन को आठवें फेरे के बारे में बताया तो सभी ने इस पर सहमती दे दी और फिर दूल्हा-दुल्हन ने कभी भी दहेज़ ना लेने और देने के संकल्प के साथ आठवां फेरा लिया l
इनका कहना है -
रेलम बघेल - महिला एवं बाल विकास अधिकारी नीमच - प्रजापति समाज एक अच्छा और मध्यमवर्गीय समाज है, और उनके द्वारा दहेज़ के खिलाफ इस प्रकार का उदाहरण पेश करना बड़ी बात है l