इटारसी - इटारसी के सूरजगंज इलाके में सिवनीमालवा विधायक सरताज सिंह के घर के पीछे स्थित तम्बाकू गोदाम में लगी आग में तम्बाकू के बोरे जलकर ख़ाक हो गए l
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और जैसे ही जलते हुए बोरों पर पानी डाला तो वहां धुएं का ऐसा गुबार उठा कि आसपास के लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया l
आग लगने का कारण बिजली में सार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है, जिसके चलते लाखों का नुकसान हुआ है l
हालाँकि आग पर काबू पा लिया गया है पर जले हुए तम्बाकू के बोरे और धुएं का गुबार जो अब भी दिख रहा हैं, अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया है l
सवाल: रहवासी इलाके में तम्बाकू का गोदाम कैसे ? प्रशासन क्यों बेखबर है ?