ग्वालियर - ग्वालियर के टेकनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ दादी माँ की अस्थियों को लेकर एएसआई द्वारा अपने ही परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है l दरअसल संतोष कुमार गोयल निवासी टेकनपुर जिला ग्वालियर ने पुलिस अधीक्षक महोदय से गुहार लगाई है कि ग्वालियर एसपी कार्यालय में पदस्थ एएसआई भागीरथ सिंह दादी माँ की अस्थियों को लेकर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है l संतोष कुमार ने लिखित आवेदन में बताया है कि दिनांक १९-१२-२०१७ को ८ बजकर ३० मिनिट पर हमारे परिवार मे बीमारी के चलते दादी माँ पार्वतीबाई का देहांत हो गया है l जिनके दाह संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को घर लेकर आया गया और घर के बाहर नीम के पेड़ पर कालीचरण द्वारा टांग दिया गया l कालीचरण ने ही दादी माँ को मुखाग्नि दी थी l

             संतोष कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि हमारी दादीजी के चार बेटे प्रेमा, भागीरथ, कालीचरण, मानसिंह और ३ बेटियां रही हैं l जिनमे से बड़े बेटे यानि मेरे पिता प्रेमा का देहांत १३ वर्ष पहले हो चुका है और तभी से मै अपने परिवार के साथ अपने पिता के मकान में निवास कर रहा हूँ l संतोष कुमार ने अपने आवेदन में आगे बताया कि दादी माँ की अस्थियाँ घर लाने के बाद २३-१२-२०१७ को कालीचरण ने वह अस्थियाँ पेड़ से खोलकर फेंक दी l जब यह बात कालीचरण की सबसे छोटी बहन फूलवती को पता चली तो दुसरे दिन २४-१२-२०१७ को वह आई और दादी माँ की अस्थियों को उठाकर ले गई l इसी सन्दर्भ में एएसआई भागीरथ सिंह ग्वालियर से टेकनपुर आया उस वक्त घर में सभी रिश्तेदार मौजूद थे l

             भागीरथसिंह, कालीचरण और मानसिंह का खुद अपनी बहन से विवाद रहा है और कालीचरण खुद ३०२ का अपराधी रहा है l भागीरथ सिंह जो पुलिस में है वो गुस्सैल प्रवृत्ति का है और किसी से भी मारपीट करता रहता है l भागीरथ सिंह ने २५-१२-२०१७ को टेकनपुर आकर सभी रिश्तेदारों बाबू सिंह, पूरनसिंह और दोनों बुआ के सामने अपने पुलिसवाला होने का रौब दिखाते हुए हमे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि घर से उठाकर ले जायेंगे और कहीं भी मारकर फेंक देंगे और कोई भी कुछ नहीं कर पायेगा l भागीरथ सिंह टेकनपुर एसआई तोमर से मिलकर झूठे केस में फसाकर पूछताछ के बहाने से घर से उठाकर, जान से मारने की साजिश रच रहा है l जिसकी वजह से आज मै, मेरी माँ ,पत्नी और बहन सभी भय के साए में रह रहे हैं l इसलिए में आज खुद यहाँ आपके समक्ष उपस्थित होकर कह रहा हूँ कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार भागीरथ सिंह और पुलिस प्रशासन होगा l