पाकिस्तान की नापाक हरकतों का भारतीय सेना ने एक बार फिर मुंह तोड़ जबाब दिया है l दो दिन के अन्दर ही भारतीय सेना ने अपने ४ सैनिकों की शहादत का बदला ले लिया है l सोमवार की रात भारत ने पूंछ के पास रावलकोट सेक्टर में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया l सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ऐसा दो बार हुआ है जब भारत की सेना ने सीमा पार जाकर जबाबी कार्यवाही की हो l ज्ञात हो कि २३ दिसंबर २०१७ को जम्मू कश्मीर के राजौरी में पकिस्तान ने गोलीबारी की थी और उसमे भारत के एक मेजर समेत ३ जवान शहीद हो गए थे l इनके अलावा एक अन्य घायल सैनिक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था l
पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का जबाब भारतीय सेना ने उसके घर में घुसकर दे दिया है जहाँ पाकिस्तान के ३ सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है l इस जबाबी कार्यवाही से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बता दिया है कि भारत हर कायराना हरकत का जबाब देने में सक्षम है l