अकोदिया - सुजालपुर-अकोदिया रोड पर बस एवं मोटर साईकिल में भीषण भिड़ंत हो गई है l जिसमे २ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है l मृतकों में भैरोसिंह और राहुल दोनों सगे भाई हैं जो कि राजगढ़ जिले के सागा घाट निवासी बताये जा रहे हैं l टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाईकिल के परखच्चे उड़ गए l जिस बस से भिड़ंत हुई है वह विजय बस बताई जा रही है जिसका नंबर एमपी ४२ पी ११७७ है l