खिलचीपुर - भारतीय जनता पार्टी मंडल ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई का जन्मदिन धूम धाम से मनाया l इस अवसर पर हास्पिटल में मरीजो, कुपोषित बच्चो को फल, बिस्कुट वितरित कर अटल जी के दीर्घायु जीवन की कामना की गई l इस मोके पर आयोजित संगोष्टी में मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने अटल जी की राजनीतिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल की सड़क योजना, फसल बीमा योजना,सिचाई योजना जैसी अनेक योजनाओ से ग्रामीण भारत प्रगति के पथ पर किस तरह आगे बढ़ा l  इस मोके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज मालाकार, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री बालू मालवीय,बिट्ठल दास पोखर, राधेष्यम विश्वकर्मा, घनशयाम गुप्ता,अकरम खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहू,चंदन मालाकार, मुकेश विश्वकर्मा,दोलत मालाकार, श्री मालाकार, हरिओम सोनी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे l