माचलपुर - नगर के मोदी परिसर में मंडल भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का 93 वा जन्म दिन विधायक हजारीलाल दांगी की उपस्थति में मनाया गया l इस मौके पर दांगी ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल बिहारी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में जो सड़को का जाल बिछा है वह वाजपेई की देन हैl साथ ही बताया कि उनके द्वारा चलाई गई किसानों के हितों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है l आज उनके जीवन से हर कार्यकर्ता को सीख लेने की आवश्यकता है l इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानसिंह गुर्जर , वरिष्ठ भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह पंवार, मंडल महामंत्री हनुमान पाटीदार, शिवनारायण सिसोदिया, यशवंत गुर्जर , योगेश माधावत ,रमेश बंसल, विष्णुप्रसाद, भेरुसिंह मंडलोई, राकेश मारू, नरेंद्र मंडलोई, राघवेंद्र मंडलोई ,पवन राठौर, हरि सिंह गुर्जर ,अंतरसिंह ,भोजराज गुर्जर, कालू सिंह गुर्जर, पवन टेलर, कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे ।