माचलपुर - नगर परिषद द्वारा निर्धारित बस स्टैंड पर अवैध वाहनों के खड़े रहने से बसों के बस स्टैंड में प्रवेश करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । नगर परिषद की अनदेखी के चलते बस स्टैंड में अव्यवस्थाओं का आलम है l फीस के नाम से बसों से टैक्स लेने के बावजूद निर्धारित बस स्टेण्ड पर बस खड़ी करना दुशवार हो रहा है, क्योकि उक्त स्थान पर पिकअप, टेक्टर ट्राली, सहित अन्य अवैध वाहन लावारिस अवस्था मे खड़े कर, इनके संचालक चले जाते हैं l जिससे बसों को बस स्टैंड के अंदर प्रवेश करने से लेकर खड़े करने में एक्सीडेंट होने का ख़तरा बना रहता है l दूसरी ओर यहीं से होकर कृषि उपज मंडी में किसान अपनी उपज टेक्टर ट्राली व बैलगाड़ी से लेकर जाते हैं l जिससे आमजनता को भारी असुविधा होती है l यहाँ यात्री प्रतीक्षालय भी नही है, जबकि पूर्व मे यहाँ प्रतीक्षालय था लेकिन परिषद ने अपने आर्थिक फायदे के लिये तुड़वा दिया था l इसका खामियाजा यात्री उठा रहे है l आज भारी अव्यवस्था के चलते कंडक्टरों में रोष व्याप्त है l जिनमे गोवर्धन सिंह मण्डलोई , संजय शर्मा, सुरेश शर्मा , शराफत खान आदि ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टेण्ड की व्यवस्था में सुधार किया जाये ।
माचलपुर - बस स्टेंड पर अव्यवस्थाओं का आलम, अवैध रूप से खड़े रहते हैं वाहन, नगर परिषद् बनी मूकदर्शक