माचलपुर - नगर के लोधा मोहल्ले में स्थित देवनारायण मंदिर में गुर्जर समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 24 जनवरी को भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया l साथ ही समाज मे फैली कुरूतियो को दूर करने के लिये जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, तथा नारी शक्ति को आगे लाने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने की बात हुई एवं कम ख़र्च वाली शादियों के लिये समाज के सम्मेलन का आयोजन करना व स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने पर भी जोर दिया गया l बैठक के पूर्व भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया l बैठक में नवयुवक समिति के सभी सदस्य मौजूद थे ।
माचलपुर - देवनारायण के जन्मोत्सव की तैयारी हेतु गुर्जर समाज की बैठक सम्पन्न