नई दिल्ली - अब रेल यात्रियों को त्योहारों पर रेल टिकिट लेने में अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करना पड़ सकती है l रेलवे बोर्ड डायनामिक प्राइसिंग के तहत दिवाली, दुर्गा पूजा सहित सभी बड़े त्योहारों पर रेल टिकिट पर १० से २० फीसदी प्रीमियम शुल्क वसूलने पर विचार कर रहा है l इसके अलावा आफ सीजन में छूट देने पर भी विचार चल रहा है l जानकारी के अनुसार रेल टिकिट पर प्रीमियम शुल्क एवं छूट देने का मसौदा ३१ दिसंबर तक तैयार किये जाने की सम्भावना है l इस प्रस्ताव पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की रेल मंत्री के साथ बैठक भी हो चुकी है l