मैनपुरी - मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र में हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक स्कूल बस और ट्रक में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई है l बस में सवार २२ बच्चों के घायल होने की खबर है l ड्रायवर समेत ४ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है l सभी घायलों को सैफई के अस्पताल में भर्ती किया गया है l घिरोर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल की यह बस २२ बच्चों को लेकर क्रिसमस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुरावली से घिरोर की तरफ जा रही थी l तभी रास्ते में घने कोहरे की वजह से बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई l