राजगढ़/तलेन - गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार व गायत्री परिवार तलेन के तत्वावधान में नगर में रविवार शाम 4 बजे बड़े पुल से शुरू हो कर बैंड बाजे एवं भजन कीर्तन के साथ हरिद्वार से आई युवा विचार क्रांति रथ यात्रा निकाली गयी l जिसका समापन गायत्री मंदिर तलेन पर हुआ l यात्रा के समापन पश्यात रथ की पूजा आरती की गई l इस यात्रा का नगर में विभन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया l इस यात्रा में शुजालपुर, उज्जैन, बावड़ीखेड़ा गायत्री परिवार समिति एवं बड़ी संख्या में नगर के धर्म प्रेमी नागरिक उपस्थित थे।