राजगढ़ /तलेन - आदि गुरु शंकरचार्य की एकात्म यात्रा को लेकर पूर्व विधायक मोहन शर्मा द्वारा नगर में घर घर जाकर पीले चावल व निमंत्रण पत्र देकर इस यात्रा में सम्मलित होने का आग्रह किया गया l इस मौके पर पूर्व विधायक मोहन शर्मा के साथ मंडल महा मंत्री राधेशयम परमार, तलेन मंडल अध्य्क्ष बद्रीलाल चोहान, नगर भाजपा अध्य्क्ष कैलाश यादव, मंडल उपाध्यक्ष बाल कृष्ण यादव ,पूर्व न प अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव, भारत सिंह यादव, सोसायटी अध्यक्ष नारयण सिंह यादव, डॉ कैलाश वैष्णव, घनशयाम शिक्षक गोपाल यादव एवं सतीश यादव उपस्थित थे।
राजगढ़ /तलेन - एकात्म यात्रा को लेकर, पीले चावल देकर पूर्व विधायक ने नगर में किया सघन जनसंपर्क