राजगढ़ - अखिल भारतीय गुर्जर देव सेना का तेजी से विस्तार करने के लिये, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह जी गुर्जर एवं डॉ बी एल गुर्जर प्रदेश मिडिया प्रभारी जीरापुर, जिला अध्यक्ष एस. एन. जी गुर्जर राजगढ़, गोपाल गुर्जर तहसील अध्यक्ष जीरापुर की अनुसंशा पर नवलसिंह जी गुर्जर सरपंच बड़बेली वाले को देव सेना जिला उपाध्यक्ष राजगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया  है l जिला मीडिया प्रभारी लखन गुर्जर के अनुसार उनकी इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, एवं आशा की है कि वह सदेव  सत्यनिष्ठा से समाज संघठन का कार्य करेंगे l उनकी  नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रो एवं समाज जनो ने शुभकामनाये दी हैं ।