ब्यावरा - अभा कर्मादेवी शक्तिपीठ घुरेल धाम (गिन्दौरहाट) पर आगामी कुछ दिनों में होने वाले साहू समाज के निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन की रुपरेखा तय करने के लिए 25 दिसंबर सोमवार को एक बैठक आयोजित की जा रही हैं। साहू समाज गिन्दौरहाट के तत्वाधान में सुबह ११ बजे से पशुपति नाथ मंदिर घुरेल पर आयोजित इस बैठक में राजगढ़ और गुना जिले सहित राजस्थान के झालावाड़ जिले के समाजबंधु बड़ी संख्या में बैठक में हिस्सा लेंगे । जो समाज में लगातार बढ़ती खर्चीली शादियों की प्रवृत्ति रोकने की दिशा में विचार मंथन करते हुए, अभा कर्मादेवी शक्तिपीठ घुरेल पर निशुल्क विवाह सम्मेलन के आयोजन की सशक्त रुपरेखा तय करेंगे। समिति सदस्यों ने राजगढ़, गुना सहित झालावाड़ जिले के साहू समाज के बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की हैं।
ब्यावरा - २५ दिसंबर को होगी घुरेल धाम पर साहू समाज की बैठक