नई दिल्ली - अक्सर लोग सफ़र करते समय बस, कार या किसी भी साधन से जाते हुए गुटका थूकते नज़र आ ही जाते हैं l पर क्या किसी ने सोचा है कि यह गुटका थूकने की आदत कभी जान भी ले सकती है l ऐसा ही कुछ नई दिल्ली में हुआ जहाँ एक युवक बस में सफ़र करते हुए खिड़की से गुटका थूकने के चक्कर में अपनी जान गवां बैठा l उसका सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी l  बीएमपी न्यूज़ २४ जनहित में यह अपील करता है कि यात्रा नियमों का पालन करें और सावधानी बरतें l