नोएडा - २५ दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मजेंटा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करने नोएडा आ रहे हैं l मोदी और योगी के यहाँ आगमन से फ्लैट खरीदार नाराज़ हैं l नाराजी के चलते फ्लैट खरीदार २५ तारीख को मोदी और योगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं l गौरतलब है कि भाजपा ने केंद्र और उत्तरप्रदेश में सरकार बनने के पहले वायदा किया था कि फ्लैट खरीदारों को उनके घर दिलाये जायेंगे और उनके साथ वादाखिलाफी करने वाले बिल्डरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी l परन्तु अभी तक कुछ भी इस मामले में नहीं हो पाया है l इस मामले पर सरकार के ढुलमुल रवैये को लेकर फ्लैट खरीदार बहुत नाराज़ हैं और विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं l खरीदारों ने बाकायदा पोस्टर जारी करके यह बताया है कि २५ तारीख को ११ बजे नोएडा के सेक्टर १६ में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा l अधिक से अधिक लोगों को वहां आने के लिए सन्देश भेजा जा रहा है l
नोएडा - मोदी और योगी के नोएडा आने से फ्लैट खरीदार हैं नाराज़, २५ तारीख को करेंगे विरोध प्रदर्शन