बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को रांची की सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले में दोषी करार दिया है l सजा का एलान ३ जनवरी को किया जायेगा l हालाँकि कोर्ट ने इस मामले में जगन्नाथ मिश्र समेत ६ लोगों को बरी कर दिया है l लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से सीधे बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया है l लालू प्रसाद यादव के साथ १६ अन्य आरोपियों को भी दोषी करार दिया गया है l १९९६ में हुए इस घोटाले में २२ लोगों पर केस चल रहा है l
चारा घोटाला - लालू प्रसाद यादव दोषी करार, ३ जनवरी को सुनाई जाएगी सजा