खिलचीपुर : - जनपद सभाकक्ष में जनपद की सभी पंचायतो के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, सभी विभागों के अधिकारियों की एकात्म यात्रा को लेकर बेठक आयोजित की गई l उक्त बैठक में विधायक हजारी लाल दांगी ,राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ,जिला समन्यवक प्रवीण सिंह ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसंबर को 100 से अधिक संत आदि देव शकराचार्य जी की यात्रा लेकर नगर में दोपहर 3 बजे प्रवेश करेगे l जिनकी धर्म सभा नगर के गोपी गार्डन में रहेगी l यहाँ कन्या पैर पूजन, गाव गाव से आये कलश की पूजा संत करेगे ओर धर्मसभा को संबोधित करेंगे l हर पंचायत से गाव की मिट्टी भरकर कलश लेकर भजन मण्डलियों के साथ ग्रामवासियो के साथ इस यात्रा में शामिल होने, यात्रा के भव्य स्वागत ओर प्रचार प्रसार के लिए भी आव्हान करते हुवे जवाबदारी सौंपी गई । वहीँ यात्रा मार्ग में आने वाले गावो में भी स्वागत का आव्हान किया l जिला समन्वयक प्रवीण सिंह ने आदि शंकराचाय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए इस यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला । बैठक में एस ड़ी एम प्रवीण प्रजापति ने यात्रा के आगमन पर जरूरी व्यस्थाओं के निर्देश अधिकारियों को दिये । बैठक का संचालन यात्रा के नगर प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने किया l आभार मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने माना । इस मोके पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री देवेंद्र गोड़,अन्तोदय समिति अध्यक्ष बलवन्त सिंह,एल्डरमेन तिरलोकचंद टेलर, हरिसिंह सिसोदिया, नितेश गुप्ता ,आदि मौजूद थे।
खिलचीपुर में एकात्म यात्रा को लेकर जनपद में बैठक सम्पन्न