माचलपुर - मुख्यमंत्री ई रिक्शा योजना के तहत नगर परिषद माचलपुर में हितग्राही हरिओम वर्मा को ई रिक्शा ,शौर्य आटो मोबाइल जीरापुर से खरीद कर वितरण किया गया l जिसकी कीमत 140000/- रूपये है l ई-रिक्शा बिजली से चार्ज होकर चलता है l जिसमें किसी भी प्रकार के ईंधन की आवश्यकता नहीं होती है l इसके माध्यम से युवकों को रोजगार मिलेगा l यह रिक्शा लोडिंग के लिए भी है l जिस से लगभग 3 से 4 क्विंटल बजन रखा जा सकता है l अगर इसे सवारी के रूप में चलाया जाए तो लगभग 4 से 5 सवारी इसमें आसानी से बैठ सकती है, ई रिक्शे से प्रदूषण का भी कोई खतरा नहीं है l कहीं ना कहीं ई रिक्शा स्वच्छ भारत अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है l
नगर परिषद द्वारा कर्मकार मंडल योजना के अंतर्गत रामबाबू राठौर की मृत्युपरांत उसकी पत्नी कृष्णाबाई राठौर को आर्थिक सहायता के रूप में ₹75000 का चेक दिया गया l जिससे कृष्णाबाई अपने परिवार का पालन पोषण कर सके l
नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर में चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो लोगों को सम्मानित किया गया l जिसमें प्रमुख रुप से नगर परिषद कर्मचारी जितेंद्र सिंह मंडलोई का नगर परिषद अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा ने स्वागत सम्मान किया ,एवं स्वच्छ भारत के अंतर्गत नगर में चलने वाले वाहन के ड्राइवर जीतमल मकवाना का भी सम्मान किया गया l इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कन्हैया लाल वर्मा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारका प्रसाद दुबे ने फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया l इस अवसर पर शाखा प्रभारी शशिप्रभा जाटव, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश महावर ,नगर परिषद एल्डरमैन राघवेंद्र सिंह मंडलोई ,नगर दरोगा महेंद्र सिंह मंडलोई ,एवं कर्मचारियों में प्रेम सोनी, सतीश चंद शर्मा, वीरेंद्र सिंह ,राहुल मालवीय, रामबाबू हाडा आदि उपस्थित थे l