माचलपुर - माचलपुर नगर के अशासकीय विद्यालय संगठनों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ स्वच्छता मुहिम चलाई जा रही है l जिसमें नगर के प्रज्ञा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर एवं नगर के अशासकीय विद्यालय संगठनों द्वारा, नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावण बलडी ग्राउंड की साफ सफाई की जा रही है l जिससे नगर एवं आसपास के क्षेत्र के समस्त छात्र छात्राएं विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं अन्य खेल गतिविधियों को संपन्न कर सके l अशासकीय विद्यालय संगठनों द्वारा यह अनोखी पहल है l जिसके माध्यम से नगर में खेल मैदानों की साफ-सफाई की जा रही है l जिसको देखते हुए नगर परिषद ने भी सहयोग किया है l नगर परिषद सफाई कर्मी अशासकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर खेल प्रांगण की साफ सफाई करवा रहे हैं l नगर में इन दिनों स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है l इससे पहले भी प्रज्ञा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वछता मिशन के अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा नगर में रेलिया निकालकर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक करने हेतु गतिविधियां की गई थीं l नगर परिषद माचलपुर द्वारा नगर के विद्यालयों में जाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया गया l मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारका प्रसाद दुबे द्वारा प्रज्ञा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता टीम के साथ जागरुकता अभियान भी चलाया गया l जिसके द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था वहां भी साफ-सफाई देखने को मिलती है l नगर के अशासकीय स्कूल संगठनों में मुख्य रूप से सत्यनारायण शर्मा प्राचार्य प्रज्ञा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं जगदीश गुर्जर प्राचार्य आदर्श विद्या मंदिर का विशेष योगदान रहा है l
माचलपुर - प्रायवेट स्कूल संघठनो द्वारा चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान