माचलपुर - नगर की रावण बाल्डी स्थित दशहरा मैदान पर आशसकीय स्कूल संघ की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई l उक्त आयोजन का उद्घाटन थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ व शासकीय स्कूल प्राचार्य के.के. द्विवेदी ने मॉ सरस्वती की पूजन और फीता काटकर किया l इस मौके पर नगर सहित क्षेत्र के ग्यारह स्कूल की टीम के कैप्टन से धाकड़ ने परिचय लिया l उक्त आयोजन में करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे है l इसमें 100 मीटर रेस, लांग जम्प, कबड्डी व बेडमेन्टिन की प्रतियोगिता होगी l इस मौके पर धाकड़ ने उपस्थत सैकड़ो छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि खेल बच्चो के जीवन में बहुत जरूरी है ,इससे शरीर को स्फूर्ति मिलती है और व्यायाम होता है l पसीना बहाने से शरीर स्वस्थ्य रहता है l पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ता है l खेल को खेल भावना से खेल कर, हार जीत दोनों को स्वीकार्य करे, तभी इंसान तरक्की कर पायेगा l आगे धाकड़ ने कहा कि खेल के साथ आपको नगर को स्वच्छ और अपराध मुक्त बनाने भी सहयोग करना चाहिये l पुलिस आपकी मित्र है l आपके आस पास अगर अपराध हो रहा हो तो बिना डरे 100 नबर या कंट्रोल रूम पर सूचना देवे या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भी पुलिस को सूचना दे सकते हैं l इस मौके पर प्राचार्य द्विवेदी वा एस एन शर्मा ने भी बच्चो को सीख दी l उद्घाटन के बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई l उक्त खेलो में 11 स्कूल के 800 छात्र छात्रएं भाग ले रही है l इस मौके पर जगदीश गुर्जर, भानुप्रताप चौहान, नरेंद्र शर्मा , यदुनन्दन त्रिर्वेदी लववंशी सहित नगर क्षेत्र के आशसकीय स्कूल स्टाप मौजूद थे ।
माचलपुर - प्रायवेट स्कूल संघ द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई