राजगढ़ /ब्यावरा  - नियमानुसार तो शासकीय अस्पताल स्कूल के सामने दुकानों का निर्माण नही किया जा सकता है फिर वर्तमान में नवीन दुकाने प्रशासन की नाक के नीचे बन रही हे इसका दोषी कौन ? जिला स्वास्थ अधिकारी के द्वारा तीन दिन पहले दिए गए आदेश पर आज तक अमल नही हुआ l दुकानदारो द्वारा तेज गति से दुकानों का निमार्ण बिना अनुमति के करवाने पर स्थानीय प्रशासन कार्यवाही क्यो नही कर रहा है l वर्तमान प्रशासन नगर के सौंदर्यकरण व् डिवाइडर वाले रोड के निर्माण को लेकर बड़े बडे अतिक्रमण तोड़ रहा हे l  वही शहर के मध्य बनी 52 फिट के दायरे में आने वाली दुकानों पर चुप्पी साधे बैठा हुआ है, जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है l 

                      इस पूरे रोक्स के कुछ दुकान दारो को नुकसान होने का भय सता रहा है ,वही कुछ दुकानदारो को हथियाने का लालच लगा हुआ है l अब देखना यह है कि  प्रशासन क्या कार्यवाही करता है l  जिला स्वस्थ्य अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश पर आज तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हुई है l ज्ञात रहे आमजन में स्थानीय प्रशासन का  बड़ी बड़ी बिल्डिंगों को मिनटों में तोड़े जाने का ख़ौफ़ जग जाहिर हे l 

इस पूरे मामले में जिम्मेदारों का कहना

इस बारे में मुझे जानकरी नही है मेरे पास कोई आदेश नही आया है l 

डॉ कौशल बी एम ओ ब्यावरा


इस बारे में आप को कोई वर्जन नही दे पाऊंगा मुझे माफ् करे l 

इकरार अहमद सी एम ओ ब्यावरा

मेने आदेश कर दिया है एस डी एम को अवगत करा दिया है कार्यवाही क्यो नही हुई में दिखवाती हूँ l 

अनुसूया गवली
जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजगढ़