राजगढ़ /तलेन  - राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बमोरा जागीर की आंगनवाड़ी केवल कागज में चल रही है। इस आँगनवाड़ी में कार्यकर्ता व सहायिका दोनों सगी बहनें है l आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का विवाह 4 -5 वर्ष व साहीयका का विवाह लगभग 15 दिन पूर्व हो चुका है l ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ की आगनवाड़ी शासन के नियमो को ताक में रख कर कभी कभार खुलती है l आगनवाड़ी में बच्चों की उपस्थिति मन मर्जी से दर्ज हो जाती है l आगनवाड़ी में मिलने वाला भोजन भी मीनू के आधार पर नही मिलता है l आगनवाडी खुलने के सम्बंध में जानकारी सरपंच प्रतिनधि शिव प्रसाद वर्मा से मालूम किया गया तो श्री वर्मा कार्यकर्ता व सहायिका के नाम तक न बता पाए l 

इस बारे में इनका कहना - 

निर्मला अलाई आगनवाड़ी सुपर वायजर पचोर - में भी गयी थी वहां बंद आगनवाड़ी का फोटो खिंचा था व पंचनामा बनाया था पर वहां कोई साइन नही करता है मेरे पास पंचनामा भी है इस बारे में अधिकारी को बता चुकी हूं l 

जयन्ती बाला परियोजना अधिकारी पचोर - मै पता करती हूं अगर ऐसा है तो नोटिस जारी करूँगी अगर शादी भी हो गयी है तो इस संबंध में जानकारी लुंगी l