होशंगाबाद - शहर में चोर बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इस बात का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है l घटना गुरुवार रात की है रसूलिया क्षेत्र के राघव नगर निवासी गुल्लू ठाकुर के मकान में करीब ६-७ नकाबपोश चोरों ने धावा बोला है l आधी रात को चोरी की नियत से ६-७ नकाबपोश लोग घर में दाखिल हुए और उन्होंने वहां लगे हुए सीसीटीवी कैमरे पर मिट्टी लगाई जिससे उन्हें कोई देख न सके l उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे l चोर सबसे पहले गुल्लू ठाकुर की माता के कमरे में गए और उनके हाथों से चूड़ियाँ निकालने की कोशिश की तभी उनकी माता की नींद खुल गई और उनके शोर मचाने से गुल्लू ठाकुर की नींद खुल गई l गुल्लू ठाकुर ने खतरे को भांपते हुए अपनी रिवाल्वर से हवाई फायर किया जिसकी गोली दरवाजे पर लगी l गोली की आवाज सुनकर नकाबपोश चोर भाग खड़े हुए l होशंगाबाद देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है l घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है l आज सुबह जाँच के दौरान पुलिस के खोजी कुत्ते टीवीएस शोरूम तक आकर रुक गए थे l पुलिस ने वहां आसपास पूछताछ की है और शोरूम के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है l