होशंगाबाद - एक्सीलेंस स्कूल में पढने वाले कक्षा १२ वी के दो छात्रों शुभम पाठक और आनंद गोयल का पता चल गया है l हैदराबाद के कान्चेपुरी स्टेशन पर दोनों बेसुध हालत में मिले हैं l टीसी ने इनके परिजनों से बात करके इन्हें यशवंतपुर एक्सप्रेस से इटारसी के लिए रवाना किया है l टीसी की निगरानी में दोनों छात्र आज रात ८ बजे तक इटारसी पहुंचेंगे l खबर लगते ही दोनों छात्रों के परिजनों ने राहत की साँस ली है l अब इनके इटारसी पहुँचने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा कि यह दोनों वहां कैसे और क्यों पहुंचे l