होशंगाबाद - एक्सीलेंस स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा बारहवीं के 2 छात्र लापता हो गए हैं l छात्रों के नाम शुभम पाठक निवासी आदर्श नगर कॉलोनी और आनंद गोयल निवासी सुधार न्यास कॉलोनी बताये जा रहे हैं l दोनों आपस में दोस्त हैं और स्कूल जाने के लिए निकले थे परन्तु स्कूल नहीं पहुंचे l दोनों छात्रों के परिजनों का बुरा हाल है l