नई दिल्ली - देश के सबसे बड़े और चर्चित २ जी घोटाले में ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है l कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सरकारी वकील आरोप साबित नहीं कर पाये हैं l फैसला आने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर पलटवार शुरू कर दिए हैं l कांग्रेस ने इस मुद्दे को संसद में भी उठाया और भाजपा से माफ़ी मांगने को कहा है l कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि ये हमारी नैतिक जीत है l भाजपा और सीएजी के चीफ रहे विनोद राय की वजह से टेलिकॉम सेक्टर से लेकर देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है l इस मुद्दे पर भाजपा और विनोद राय को देश से माफ़ी माँगना चाहिए l पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि यह सिर्फ राजनीतिक प्रोपोगंडा था कोर्ट ने आज इसे ख़ारिज कर दिया है l हमारी सरकार पर खराब नियत से आरोप लगाये गए थे l
ये हमारे लिए नैतिक जीत है, विनोद राय और भाजपा को देश से माफ़ी मांगना चाहिए - कपिल सिब्बल