देवास - खातेगांव की जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक से २५ लाख रूपये की लूट हुई l लुटेरे स्विफ्ट कार में आये थे और उनकी संख्या ३ बताई जा रही है l जैसे ही बैंक प्रबंधक बैंक से बाहर निकले तभी उनमे से एक युवक उनका बैग छीनकर भाग गया l प्रबंधक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों और १०० डायल ने उसका पीछा किया और पकड़ लिया l पूछताछ पर पता चला कि  दो अन्य युवक बिना नंबर की स्विफ्ट कार से कन्नौद की तरफ भागे हैं l पुलिस ने सायबर सेल की मदद से दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनसे २५ लाख रूपये एवं बिना नंबर की स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया है l खातेगांव थाना प्रभारी तहजीब काज़ी के अनुसार लूट की सूचना मिलते ही चीता पार्टी, डायल 100 और जनता के सहयोग से राजगढ़ निवासी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और २५ लाख रूपये एवं बिना नंबर की स्विफ्ट कार को बरामद किया गया है l