देश के सबसे बड़े घोटाले में पटियाला हाउस कोर्ट का चौकाने वाला फैसला आया है जिसमे ए राजा और कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है l कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई सबूत जुटाने में नाकाम रही है l जिसके कारण किसी पर आरोप सिद्ध नहीं हुए l पी चिदंबरम ने कहा है कि फैसले के अनुसार कोई भी २ जी घोटाला हुआ ही नहीं था l गौरतलब है कि यूपीए की सरकार के समय हुए इस घोटाले पर भाजपा ने सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेरने के लिए मुहिम चलाई थी और कांग्रेस के नेताओं को गुनहगार बताया था l अब जबकि कोर्ट का यह फैसला आया है तो कांग्रेस के पाले में गेंद चली गई है और इसका असर देखने को मिल रहा है राज्यसभा में फैसला आते ही हंगामा शुरू हो गया है और हंगामे के चलते राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया है l कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि इस फैसले के बाद यह तय हो गया है कि जो आरोप भाजपा द्वारा लगाये गए थे उनकी पोल खुल चुकी है और सच्चाई की जीत हुई है l अब देखना यह होगा कि देश के सबसे चर्चित घोटाले में कोर्ट का फैसला आने के बाद अलग अलग दलों के राजनेताओं की और से क्या क्रियाएं एवं प्रतिक्रियांये सामने आती हैं l
देश के सबसे बड़े और चर्चित २ जी घोटाले में पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, ए राजा, कनिमोझी समेत सभी आरोपी बरी