इटारसी - यात्रियों की सुविधा के लिए इटारसी रेलवे पूछताछ केंद्र को डिजिटल रूप दे दिया गया है, जिसके तहत वहां चार बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाईं गई हैं l जिसमे अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाली ट्रेनों की जानकारी डिस्प्ले होंगी l जिससे यात्रियों को अब पूछताछ खिड़की में आँखे गड़ाकर झाँकने से मुक्ति मिलेगी और उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा l ट्रेनों की जानकारी के साथ यात्रियों को यह भी पता चल सकेगा की यह ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी l यात्रियों की सुविधा की द्रष्टि से यह कार्य सराहनीय है l