मध्यप्रदेश में आगामी शैक्षणिक सत्र से १२ वीं की परीक्षा में ७०% से ज्यादा अंक लाने वाले विधार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी विधार्थी योजना का लाभ दिया जायेगा l इसके पहले यह ७५% से ज्यादा अंक लाने वाले विधार्थियों को दिया जाता था l योजना के अंतर्गत १२ वीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सम्बंधित महाविधालय का जितना भी शिक्षण शुल्क होगा वह सरकार वहन करेगी l इस योजना में सरकारी महाविधालय में संचालित सभी पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है l